दानापुर से मृत्युंजय कुमार की रिपोर्ट
ज़मीनी विवाद में बेटे ने ही फौज से सेवानिवृत्त अपने ही बाप को अपने मित्रों के साथ मिलकर जान से मारने का प्रयास किया। इस बात का खुलासा दानापुर थाना में सिटी एसपी वेस्ट अशोक मिश्रा ने एक प्रेस वार्ता में कही।
उन्होंने बताया कि पिछले 2 फरवरी को दानापुर के न्यू मैनपुरा में सुबह टहलने के दरम्यान भूतपूर्व सैनिक रामाधार सिंह पर गोली चलाई गई थी जिसमे वे गम्भीर रूप से ज़ख़्मी हो गए थे। पुलिसिया तहकीकात में ये बात निकालकर सामने आई कि रामाधार सिंह का अपने ही बेटा संजीव जुमार के साथ ज़मीनी विवाद चल रहा है। इसी विवाद के कारण बेटा संजीव कुमार ने अपने ही पिता रामाधार सिंह को जान से मारने की नीयत से तीन शूटरों के साथ उन पर गोलियां चलवाई मगर सौभाग्यवश पिता बच गए। पुलिस ने इस कांड के मुख्य आरोपी सहित 2 शूटरों को गिरफ्तार कर लिया, एक अभी तक गिरफ्त से बाहर है।
एक अन्य मामले में भी दानापुर पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। सिपाही बहाली के नाम पर छात्रों से पैसा लेने के मामले में पुलिस ने यदुवंशी नगर के एक किराये के मकान से 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 4 लाख 55 हज़ार नगद समेत छात्रों से लिये गए शैक्षणिक प्रमाण पत्र, 3 ब्लेंक चेक और कुछ प्रवेश पत्र भी बरामद किया है। पुलिस तहकीकात में जुटी है।
आप हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब कीजिये और देखते रहिये खुलासा. आप हमें खबर भी भेज सकते है हमारे नंबर पर. नंबर है -06127966001
Follow us on Social Network :
https://www.youtube.com/c/खुलासा
https://www.khulasamedia.com
https://www.facebook.com/khulasamedia
https://www.twitter.com/khulasamedia
Related Posts
परीक्षा में नकल करने का तरीका देखिये
पटना में शराब और शबाब की पार्टी में पहुंची पुलिस पांच गिरफ्तार
“तमंचे पर डिस्को” बिहार मे नवयुवकों के बीच बना स्टेटस सिंबल